फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 300 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के 26वें दिन सोमवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एक ही दिन में विभिन्न स्थानों पर लगभग तीन सौ वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान समन शुक्ल भी वसूला गया। इससे जरूरी कार्यों से लेकर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों और पासधारकों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। सख्ती का असर यह रहा कि राजमार्ग से लेकर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों तक जोड़ने वाली सभी छोटी-बड़ी सड़कों से आवागमन कर रहे बाइक सवार हलाकान रहे।
विज्ञापन

बाइक चालकों का आरोप था कि सोमवार से शासन लॉकडाउन में कुछ हद तक छूट देने की बात कर रहा है तो पुलिस प्रशासन का रवैया अलग ही दिख रहा है। लॉकडाउन का पालन तो एक बहाना है, मनमानी करना कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गया है। इस पर रोक लगनी चाहिए। गोपीगंज नगर में मिर्जापुररोड, दुर्गागंज, चौरी, अभोली, औराई, घोसिया, कोइरौना बाजार, कटरा, धनतुलसी, सीतामढ़ी, माधोसिंह बाजार, खमरिया नगर, महाराजगंज बाजार, बाबूसराय, ऊंज, सुभाषनगर, दानूपुर, मतेथू, पाली, सर्रोई बाजार, नईबाजार, उगापुर में यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने जमकर सख्ती दिखाई।
अस्पताल पहुंचने के लिए निकलीं महिलाएं भी नौनिहालों के साथ बीच रास्ते से ही लौटने पर विवश हुईं। राजमार्ग के पूर्वी-पश्चिमी सीमाओं पर सख्ती इस तरह देखी गई कि हेलमेट, कागज आदि होने के बाद भी नहीं बख्शा गया। पश्चिमी सीमा ऊंज में वाहनों को सीज करने के बाद उसी वाहन से पुलिस कर्मी अपने-अपने घरों और पेट्रोलिंग में भी व्यस्त रहे, जिसको देखकर वाहन चालकों की नाराजगी बढ़ती रही। सीओ यातायात भूषण वर्मा ने कहा कि तीन सौ वाहनों का चालान किया गया। लॉकडाउन में यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरलोड चलने, हेलमेट और मास्क न लगाना कारण बना। रही बात मरीजों और आवश्यक कार्यों से आने-जाने वालों के साथ रियायत बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें