फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का विरोध, 30 संगठनों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न और साधु संतों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हिंदू रक्षा समिति के नेतृत्व में 30 हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। नगर के मुखर्जी पार्क से निकली रैली पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

हिंदू आक्रोश रैली का नेतृत्व हिंदू रक्षा समिति ने किया। जिसकी प्रभारी साध्वी राजलक्ष्मी मंदा ने प्रतिनिधित्व किया। इसमें शामिल 30 हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। रैली में शामिल हिंदू रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है यह निंदनीय है। उन्होंने उस अत्याचार का विरोध जताया और सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि बांग्लादेश में जेहादी किस्म के लोग लोकतंत्र पर हावी हो गए हैं। भारत सरकार उसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
अंतरराष्ट्रीय संगठन भी चुप्पी साधे हुए हैं। भारत सरकार से हम सभी हिंदू समाज अपेक्षा करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को रखकर बांग्लादेश पर दबाव बनाया जाए। जिससे वहां अल्पसंख्यक हिंदू समाज के लोगों को सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें