फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बैंककर्मियों समेत कोरोना के 30 नए मरीज मिले

विज्ञापन
दुर्गागंज के प्राथमिक विद्यालय चौर में ग्रामीणों का स्वैब जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भदोही नगर स्थित एक बैंक शाखा के छह कर्मचारियों समेत कोरोना संक्रमित 30 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 636 हो गई। अब तक 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जानलेवा होने होने के बाद भी दायरा बढ़ा रहा है। अब तक 14 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। लोगों में बढ़ते आंकड़े को लेकर बढ़ी दहशत के बीच रविवार को कोराना संक्रमित 30 और मरीजों के स्वास्थ्य विभाग के कोविड-19 पोर्टल पर जुड़ने के बाद चिंता और बढ़ गई। पॉजिटिव मिले लोगों में छह बैंक कर्मचारियों के अलावा ज्ञानपुर और दुर्गागंज थाने के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भदोही ब्लॉक के रयां गांव का अधेड़, गल्लामंडी की बुजुर्ग महिला, रामरायपुर गांव निवासी युवक, सूर्यभानपुर निवासी वृद्ध, महाराजगंज निवासी एक बच्चा, बुजुर्ग महिला, तीन युवक और एक युवती, छत्रशाही निवासी अधेड़, नई बाजार की बुजुर्ग महिला और एक युवक, गोपीगंज निवासी युवक, स्टेशन रोड चकदीवानगान निवासी अधेड़ महिला, ख्वेंखर का युवक, चौरी निवासी अधेड़, हरिरामपुर और साधूपुर के एक-एक युवक और मदनपुर सगरा कोइरौना के एक बुजुर्ग समेत 30 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को आइसोलेट करा दिया। सीएमओ के मुताबिक कुछ लोगों को होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें