घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
भदोही जिले के जमुनीपुर अठगवां के मेला की बारी में शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक किशोरी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लगभग 14 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या की गई थी।
सुनसान रास्ते पर झाड़ी के समीप लड़की का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर भदोही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस कप्तान रामबदन सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।