फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विजय मिश्रा के करीबियों के 3 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के करीबी गोपीगंज कोतवाली के आनापुर गांव के प्रधान चंदन तिवारी व गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले के 11 लाख 58 हजार कीमत के छह वाहन जब्त करने का आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रविवार को तीन वाहन जब्त कर लिए, जिनकी कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है। अन्य वाहन नहीं मिले। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के करीबी हत्या के आरोपी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी आनापुर प्रधान चंदन तिवारी की अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार की अदालत ने जब्त करने का आदेश दिया था। अदालत ने एक स्कॉर्पियो, दो अपाचे बाइक, स्कूटी के साथ पल्सर व एक्टिवा स्कूटी को सीज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर ज्ञानपुर सीओ चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने 10 लाख की स्काॅर्पियो, 35 हजार की एक्टिवा व 20 हजार कीमत की अपाचे बाइक को जब्त किया।
विज्ञापन

आरोपी गोपाल कृष्ण की पत्नी सुधा ने बताया कि अन्य वाहन किसको दिए गए हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसके कारण अन्य वाहन जब्त नहीं किए जा सके। एसपी अभियमन्यु मांगलिक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें