ज्ञानपुर। जिले के भदोही, ज्ञानपुर रोड और सुरियावां रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 हजार यात्री आते हैं। 40 ट्रेनें महानगरों की ओर जाती हैं।
इन स्टेशनों से हर महीने सवा दो करोड़ का राजस्व मिलता है। किसी भी रेलवे स्टेशन पर बैठने ,पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। रेलवे की जमीन पर अवैध पार्किंग हो रही है, चहारदीवारी भी नहीं हैै।
आरपीएफ और जीआरपी की पेट्रोलिंग भी नहीं होती है। जनरेटर और कोच इंडिकेटर न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। शौचालय में दूर से ही दुर्गंध आती है। सफाई के लिए हर स्टेशन पर रेलवे बोर्ड ने कार्यदायी संस्था कोे जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में पूर्वाेत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के दो रेलवे रूट हैं। दोनों वाराणसी से जुड़े हैं।
सरकार स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का दावा करती है। शुक्रवार को हमारी टीम ने उत्तर मध्य रेलवे रूट के भदोही, सुरियावां और पूर्वाेत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन की पड़ताल की। हकीकत दावे से उलट दिखा।