औरैया में कैश के साथ पकड़ा गया कोचिंग संचालक
- फोटो : SELF
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय सरपतहां में निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय की धनराशि गबन मामले में फरार आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अदालत ने कुर्की का आदेश पारित किया है। मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है, पांचवा आरोपी प्रशांत सिंह उर्फ जगदीश फरार चल रहा है। शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अदालत से कुर्की की अनुमति ली है। एसीजेएम प्रथम की अदालत ने तीन जून को आरोपी के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की का आदेश पारित किया। एक माह में आरोपी के हाजिर न होने पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
2008 से जिला मुख्यालय सरपतहां में 200 बेड का संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण चल रहा है। इस मामले में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों समेत अन्य पर धन गबन का आरोप है। वहीं जिले के शेरवां डोमनपुर निवासी ठेकेदार प्रशांत सिंह पर साढ़े 99 लाख रुपये भुगतान कराने का आरोप है। इसमें तीन लाख 68 हजार रुपये अधिक भुगतान का आरोप है।
मामले में 20 दिसंबर 2012 को एसीएमओ डॉ. जयनरेश ने कोतवाली में राजकीय निर्माण निगम के अपर परियोजन प्रबंधक गिरजाशंकर दीक्षित, ठेकेदार प्रशांत सिंह के अलावा मुंशी सिंह, राकेश कुमार, हंसराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। गिरजाशंकर, मुंशी, राकेश जेल जा चुके हैं, हंसराज की मौत हो चुकी है। जबकि प्रशांत अभी तक फरार है। केस के विवेचक इनामुल हक खां ने बताया कि कोर्ट ने फरार आरोपी प्रशांत के खिलाफ कुर्की का आदेश पारित किया है।