पुलिस ने सूफीनगर के पास घेराबंदी की तो पशु तस्कर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में ट्रक से 28 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। मवेशियों को गौशाला भेज दिया गया।
शनिवार की रात ऊंज एसओ विनोद दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम कलिंजरा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक यूपी 70 डीटी 0693 मवेशी लाद कर जा रहा है।
पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो तस्कर पुलिस दल को कुचलने का प्रयास करते हुए ट्रक लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें वहिदा मोड़ पर रोकना चाहा तो यहां भी तस्करों ने पुलिस की जीप को ही निशाना बनाना चाहा पर असफल हो गए।
इस पर एसओ ने जंगीगंज चौकी इंचार्ज को सूचना देकर आगे नाकेबंदी करवा दी। चारों तरफ से घिरता देख तस्कर सूफीनगर के पास ट्रक को छ़ोड़कर फरार हो गए। तलाशी में ट्रक से 28 मवेशी और हरियाणा की एक नंबर प्लेट बरामद हुई। टीम में कांस्टेबल रामेंद्र यादव, कलेंद्र, ओम प्रकाश, लाल बहादुर सिंह, अवधेश सिंह आदि रहे।
श, लाल बहादुर सिंह, अवधेश सिंह आदि रहे।