फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जन आरोग्य मेले 2538 लोगों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 2538 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में मौसम बीमारी आंख में जलन, पेट दर्द, दस्त के मरीज ज्यादा आए। डाॅ. एसके यादव ने बताया कि
विज्ञापन

गेहूं की कटाई, मड़ाई का सीजन चल रहा है। धूल उठने के कारण लोगों की आंख में जलन हो रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। मेले में 916 पुरुष, 840 महिला और 710 बच्चों का उपचार किया गया। 371 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेले में 35 डॉक्टर, 151 पैरामेडिकल स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनाती रही। चकटोडर, करियावां, हरिहरपुर, दुर्गागंज, लालानगर, कटरा, जयरामपुर, कसियापुर आदि पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें