फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सत्ता में है भाजपा : नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। जोरईं स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने संस्थापक सदस्य दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा सरकार जन संकल्प को पूरा कर रही है। तीन तलाक, वक्फ मुद्दे को सरकार ने सुलझाया। बताया कि कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवानी समेत अन्य नेताओं ने 1980 में पार्टी की स्थापना की थी। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत पार्टी दो सीट से सत्ता की सफर को तय की है। आज केंद्र के साथ ही कई प्रांतों में भाजपा की सरकार है।
गांव से लेकर शहर तक हर बूथ पर पार्टी के लोग हैं। कहा कि पार्टी अपने संकल्पों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। भाजपा के शासन में सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र तेजी से विकास हुआ।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके बाद सांसद डॉ. विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने पार्टी की नीति बताई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्रा, मनीष पांडेय, गोवर्धन राय, राजेंद्र बघेल, सरिता गुप्ता, मौजूद रहीं। ऊंज के भीखीपुर बूथ पर जटाशंकर शुक्ला और बिछियां में मनोज ओझा के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर अशोक शुक्ला, शारदा प्रसाद, सूर्यमणि, अभिषेक, बृजेश, दयाशंकर गिरी, अंबरीश चतुर्वेदी मौजूद रहे। जंगीगंज के सेमराध मंडल कार्यालय जंगीगंज में भाजपाजनों ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान 16 अप्रैल तक चलने वाले 11 दिवसीय कार्यक्रम पर चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें