फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2529 ने छोड़ी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Mon, 14 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोनो पालियों में पंजीकृत 17240 परीक्षार्थियों में 2529 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसडीएम ज्ञानपुर उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम भदोही रामजी लाल, एसडीएम औराई नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी केंद्रो पर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रो पर दूर दराज से परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। नौ बजते-बजते केंद्रों पर भीड़ लग गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने नो बजे के बाद एक-एक परीक्षार्थियों की जांच करने के बाद उन्हें केंद्र परिसर में जाने दिया।
ज्ञानपुर एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानपुर तहसील में बनाए गए छह केंद्रो पर दोनों पालियों में पंजीकृत 7829 परीक्षार्थियों में 6683 उपस्थित हुए जबकि 1146 अनुपस्थित रहे। औराई तहसील में परीक्षा के लिए बने दो केंद्रो पर दोनो पालियों में 2592 परीक्षार्थियों में 382 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

 भदोही तहसील में बने छह केंद्रो में पंजीकृत 7817 परीक्षार्थियों में 6816 उपस्थित हुए जबकि 1001 अनुपस्थित रहे। 14 केंद्रो पर पंजीकृत 17 हजार 240 परीक्षार्थियों में 2529 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम और द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने वीएनजीआईसी, केएनपीजी, नेशनल इंटर कालेज, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, काशिराज महाविद्यालय इंटर कालेज का निरीक्षण कर परीक्षा की स्थिति को देखा। इसी तरह अतिरिक्त उप जिलाधिकारी आशीष कुमार ने भी कई केंद्रो का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें