गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सात अलग-अलग स्थानों पर मारपीट में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया। घायलों की तहरीर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
तिलंगा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में गौरी शंकर प्रजापति (23), विष्णुदास प्रजापति (50), कृपाशंकर प्रजापति (26), दयाशंकर प्रजापति (33), प्रभाशंकर प्रजापति (23), श्याम नारायण प्रजापति (60), देवमणि प्रजापति (23), हृदय नारायण प्रजापति (65) घायल हो गए। संसारापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने से शैलेश यादव (34), सौरभ यादव (19) को चोटें आईं। आनापुर में आपसी विवाद में मारपीट होने से अशोक तिवारी (62) घायल हो गए। माधोरामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने से हरीशचंद पाठक (56) को चोट लगी है। इसी तरह पूरेदल्लू गांव में हुई मारपीट में राधा (16), राजकली देवी (54), सरस्वती (15), कृष्णा (17) घायल हुईं।
कसिदहां में मिट्टी फेंकने के विवाद में मारपीट होने से जटाशंकर (63), रंजना (14), संतोष कुमार (33), अजीत कुमार (12), रंजीत कुमार (17), प्रदीप कुमार (18) घायल हुए। सोनखरी में मारपीट में विजय कुमार श्रीवास्तव (70), संजय कुमार श्रीवास्तव (38) और अमित कुमार श्रीवास्तव (40) घायल हो गए।