ज्ञानपुर के नारायणपुर कॉलोनी में मौन प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेसजनों ने जिले में कई स्थानों पर मनाई। श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की सकुशल रिहाई के लिए शांति पूर्वक ढंग से मौन व्रत रख केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का निर्णय लिया। वरिष्ठ नेता राजन दुबे, माबूद खां, सुरेशचंद्र मिश्रा, वसीम अंसारी, राजेश दुबे, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, सत्यम शुक्ला आदि ने कहा कि जवाहरलाल नेहरु ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य रखने के लिए जो बलिदान दिया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। लॉकडाउन में फंसे हजारों मजदूरों को बसों के जरिए घरों तक पहुंचाने का जिम्मा कांग्रेस नेतृत्व ने उठाया, हालांकि भाजपा सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया।