फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

322 श्रमिकों को लेकर रवाना हुईं 25 बसें

विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज में घर वापसी के लिए बस में बैठे श्रमिक। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। लॉकडाउन के पहले दिन से ही भदोही में फंसे 322 श्रमिकों को लेकर 25 बसें बिहार रवाना हो गईं। इन श्रमिकों ने घर वापसी के लिए जिला प्रशासन में पंजीकरण कराया था। इन्हें मंगलवार को वापस जाना था, लेकिन बसों की व्यवस्था नहीं होने के कारण बुधवार को रवाना किया गया। बसों में बैठे श्रमिकों के चेहरे पर संतोष की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के पहले से ही बड़ी संख्या में श्रमिक भदोही में फंसे थे। काम भी ठप होने से सबने घर वापस भेजने की प्रशासन से गुहार लगाई थी। इस बीच हालांकि जिला प्रशासन ने कालीन कारखानों में बुनाई कार्य को शुरू तो करा दिया था। इसके बाद श्रमिक यहां रुकने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 बसों से 322 श्रमिकों को रवाना किया गया है। श्रमिकों में अधिकतर लोग कैमूर के थे। 25 में एक दर्जन से अधिक बसें सुबह ही रवाना कर दी गईं। इसके अलावा जैसे जैसे श्रमिक आते गए बसों को रवाना किया जाता रहा।
एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को 288 श्रमिकों का मेडिकल चेकअप हुआ था। जिसमें से आज 283 को बिहार रवाना कर दिया गया। इसके अलावा अमरोहा के 31, चित्रकुट और बांदा के आठ को मिलाकर कुल 322 श्रमिकों को बुधवार को बसें लेकर रवाना हो गईं। बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें