फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 240 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल दी, 20 को अनुदान मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विकास भवन परिसर में बुधवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उपकरण एवं अनुदान वितरित किए गए।
विज्ञापन

सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उन्हें दैनिक जीवन में सुगमता प्रदान करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान दिव्यांगजनों को कुल 398 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 240 ट्राइसाइकिल, 31 व्हीलचेयर, 50 स्मार्ट केन, 33 लेप्रोसी किट, 17 एमआर किट, छह ब्रेल किट, छह कान की मशीन और 15 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल शामिल हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग विभाग की तरफ से शादी अनुदान योजना के तहत 20 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। ओ-लेवल सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में चयनित 60 प्रशिक्षुओं को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें