फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अस्पतालों में भेजे जाएंगे 22 वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चार सालों से आइसोलेट वेंटिलेटर अब एक बार फिर बंद कमरे से बाहर निकलेंगे। कोविड की आहट देख स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। भदोही के एल-2 अस्पताल में रखे गए 26 वेंटिलेटर में 22 को अलग-अलग अस्पतालों में भेजवाया जा रहा है। वहीं, चार वेंटिलेंटर को इमरजेंसी केस के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी वेंटिलेटर सही हाल में हैं। देश में कोविड की दस्तक के बीच स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। आक्सीजन प्लांटों को जहां चेक किया जा रहा है, वहीं, अन्य उपकरणों की उपयोगिता को भी परखा जा रहा है।
कोविड काल के दौरान जिले के भदोही एमबीएस परिसर स्थित 100 बेड एमसीएच विंग को एल-2 अस्पताल बनाया गया था। जहां 26 वेंटिलेटर लगाए गए थे। कोविड खत्म होने के बाद विभाग ने उपकरणों को सहेज कर रख लिया।
विज्ञापन

अब एमसीएच विंग का संचालन हेरिटेज ग्रुप को सौंप दिया गया है। ऐसे में विभागीय स्तर से अन्य अस्पतालों पर सुविधाओं की तैयारियां शुरू हैं। 26 वेंटिलेटर में से चार को जहां इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वहीं, अन्य को अलग-अलग अस्पतालों में भेजवाया जाएगा।
इसमें सबसे अधिक 10 बेड औराई सीएचसी, भदोही सीएचसी पर सात और डीघ पर पांच और जिला अस्पताल, एमबीएस भदोही में दो-दो बेड लगाए जाएंगे। औराई व भदोही सीएचसी पर वेंटिलेटर बेड लगा दिए गए हैं। अन्य जगहों पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि जिले में अब तक कोविड के एक भी मरीज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें