फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशक पूर्व मान्यता लेने वाले 42 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक से डेढ़ दशक पूर्व मान्यता लेकर स्कूल संचालन करने वाले प्रबंधकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें नए मानक को छह से आठ माह में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। निर्धारित समय में मानक न पूरा करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अलावा करीब सात सौ मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। 700 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में करीब 42 ऐसे विद्यालय हैं, जो एक से डेढ़ दशक पूर्व बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता लिए थे। उस समय मान्यता लेने के लिए कमरों की संख्या, साइज, शिक्षकों, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, अग्निशमन से जुड़े अभिलेखों की जरूरत कम ही होती थी लेकिन नए मानक में कमरों की साइज से लेकर तमाम नई व्यवस्थाएं प्रभावी हो चुकी हैं। भदोही के चौरी, अभोली के ख्योंखर, औराई के घोसिया, सुरियावां के बेला समेत अन्य इलाकों में कई ऐसे स्कूल हैं, जो अब भी टीनशेड में ही संचालित हैं। ये सभी स्कूल एक दशक से अधिक समय पूर्व मान्यता लिए हैं। जनवरी में लखनों वैन हादसे के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग पुरानी मान्यता लेने वाले स्कूलों में भी सुधार कराने में जुट गया है। माह भर पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सभी छह खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे स्कूलों की स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों को नोटिस जारी कर छह महीने में खामियां सही करने के लिए कहा। तय समय में सुधार न होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे स्कूलों में सुधार करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें