फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नईबाजार। साध्वा माता कृष्णा सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। नगर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में अध्यात्मिक सत्संग के तीसरे दिन माता कृष्णा ने श्रद्धालुओं को ईश्वर का सानिध्य प्राप्त करने के गुर बताए। कहा इंसान संसारिक सुख प्राप्त करने के लिए तमाम ठोकरें खाता है जबकि ईश्वर से निकटता ही उसे संसार की तमाम सुख सुविधा प्रदान करेंगे। कहा कि छल, कपट और मोह-माया से जो इंसान बच गया वही परमात्मा के नजदीक है।
माता ने कहा कि नादान इंसान ईश्वर की भक्ति से दूर होता जा रहा है। उन्होंने सबरी की सच्ची भक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि उससे प्रसन्न होकर स्वयं प्रभु श्री राम ने दर्शन दिए थे और जूठे बेर भी खाए थे। बताया कि सभी ईश्वर की संतान है सब से प्रेम करो। सबकी मदद करो यदि करने लायक हो तो। लेकिन मदद की अपेक्षा तुम केवल भगवान से करो। इसका बदला भगवान तुम्हें स्वर्ग में जगह रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता ने श्रद्धालुओं को बताया कि तुम्हारा कर्म ही पूजा है। तुम नियमित भगवान के मंदिर में जाकर पूजा करो लेकिन तुम्हारे कर्म में छल कपट हो तो तुम्हारी पूजा व्यर्थ है। कर्म वही करो जो आत्मा करने को कहे क्योंकि सच्चे मनुष्य की आत्मा मे ही परमात्मा बसते हैं। बताया कि बचपन कृष्ण जैसा, जवानी प्रभु श्रीराम जैसा व बुढापा भगवान शिव जैसा व्यतीत करो। तुम दुखोगे कि तुम्हारे जीवन में बदलाव आया है। तीसरे दिन के प्रवचन के दौरान दिलीप गुप्ता, विनय उमर, रमेश जायसवाल, सुरेंद्र यादव, जवाहर लाल यादव, राजीव मोदनवाल, विनोद शर्मा, कामता चौरसिया, लालता सोनकर, राजीव मोदनवाल, मनोज गुप्ता, विकास साहू आदि ने श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें