फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के 26 हजार किसानों के खाते में 31 मार्च को दो-दो हजार पहली किश्त भेजी जाएगी। 24 फरवरी को शुरू हुई योजना में 94 हजार किसानों को लाभ मिला था जबकि तकनीकी खामियों से काफी किसान लाभ से वंचित हो गए थे। त्रुटियां सुधारने के बाद किसानों को लाभ दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को सालाना छह हजार की मदद देने की घोषणा किया था। युद्ध स्तर पर काम होने के बाद 24 फरवरी को जिले के 94 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार की पहली किश्त भेजी गई, हालांकि तकनीकी खामियों के चलते 20 हजार से अधिक किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच सका। उसके बाद आचार संहिता लगने से चुनाव बाद लाभ मिलने की बात की जा रही थी लेकिन आयोग की ओर से अनुमति मिलने के बाद सरकार संग कृषि विभाग की ओर से बचे किसानों के खाते में दो-दो हजार रूपये भेजने की तैयारी तेज कर दी गई है। कृषि विभाग के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो एक लाख 40 हजार किसानों की फीडिंग की गई है। जिसमें शुरूआती दौर में 94 हजार को लाभ दिया गया जबकि अब 26 हजार किसानों के खाते में 31 मार्च को दो-दो हजार भेजा
विज्ञापन

10 अप्रैल के पहले दूसरी किश्त
ज्ञानपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राहत मिलने के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी किश्त भेजने की तैयारी भी शुरू हो गई। दिसंबर 2018 से शुरू योजना के पहले चरण में चार माह पूर्ण होने पर दो-दो हजार की किश्त भेज दी गई है जबकि 10 अप्रैल के पूर्व दो हजार की दूसरी किश्त भी किसानों के खाते में भेज जाएगी।
विज्ञापन


सभी किसानों को मिलेगा लाभ: डीडी
ज्ञानपुर। कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सभी किसानों को लाभ मिलेगा। जिन किसानों की फीडिंग आचार संहिता लगने के बाद की गई है उन्हें चुनाव बाद लाभ दिया जाएगा। लाभार्थियों की सूची बनने के बाद गांव में भेजी जाएगी। उस दौरान जो छूटा रहेगा उसे शामिल किया जाएगा और दिसंबर 2018 से जोड़कर तीनों किश्त का छह हजार खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें