फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई बाबा की पालकी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर में बृहस्पतिवार को श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा में जिलेभर से सैकड़ों साईंभक्त शामिल हुए। गोलामंडी रामसहायपुर से निकली पालकी में भक्त जयकारे लगाते हुए रामपुर साईंधाम पहुंचे, जहां भक्तों के स्वागत और आरती के बाद समापन हुआ। इससे पहले पालकी यात्रा का रजपुरा कालोनी में केके श्रीवास्तव के आवास पर ठहराव हुआ, जहां श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
11 वर्षों से श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा निकल रही है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में भक्त गोलामंडी स्थित मोहन गुप्ता के आवास पर जमा हुए। यात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बाबा के जलाभिषेक और आरती से किया। उन्होंने कहा कि श्री साईं बाबा ने मानवता का संदेश हम सबको दिया और उसी संदेश को हम आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से आयोजन के सहभागी रहे मोहन गुप्ता ने बताया कि पालकी में जनपद भर से सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होते हैं और लोगों को भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। यात्रा में मुख्य रूप से दिनेश सिंह, महेंद्र दूबे, केके श्रीवास्तव, रामरतन यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, राजमणि दूबे, गिरधारी जायसवाल, शशांक गुप्ता, राकेश कैलाशी, राहुल कश्यप, विद्यावती देवी, पुष्पा श्रीवास्तव, मालती देवी, प्रतीक्षा श्रीवास्तव, सोनल पाल, सुरभि श्रीवास्तव, सुप्रिया, बबिता गुप्ता, अमरेश पाठक, बृजेश सिंह, रजनीश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें