फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण ढहाने की नोटिस से परिवारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एनएचआई की ओर से राजमार्ग से सटे माधोसिंह के जयरामपुर निवासियों को बेघर करने का अंतिम निर्णय ले लिया गया। छह परिवारों को नोटिस देकर 11 फरवरी को मकानों को तोड़ने की बात कही गई। इससे संबंधित परिवारों में खलबली मच गई। रविवार को जयरामपुर निवासी मुनीर अहमद ने डीएम को पत्रक देकर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि औराई तहसील के राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से एनएचआई जबरदस्ती कर रहा है। माधोसिंह स्थित राजमार्ग से लगायत जयरामपुर गांव है। जहां आराजी संख्या 110 और 111 पर छह परिवार निजी जमीन पर मकान बनाकर रहते हैं। उत्तरी पटरी पर दो धार्मिक स्थलों के कारण राजमार्ग टेढ़ा हो गया है। जहां प्राधिकरण अपनी जमीन के साथ निजी भूमि को भी ले रहा है, लेकिन मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। कहा कि यदि तोड़े जाने वाले मकानों और निजी जमीन के एवज में उचित मुआवजा न दिलाया जा सका तो पूरा परिवार कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें