फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रसन्नता जताई गई। जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की प्रेरणा से पार्टी में युवाओं की सहभागिता बढ़ी है। यही कारण है कि संगठन चुनाव पूर्व तैयारियों में पूरी ताकत से लगी है। बैठक में नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन में मजबूती आई है। बीते एक वर्ष में 95 हजार युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली है। 10.5 हजार नए मतदाता बनाए गए। इस दौरान सभी कार्यक्रमों में युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे सभी कार्यक्रम सफल रहे। बाइक रैली में जनपद प्रथम रहा। डा.भीम राव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा, 5 हजार छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। बैठक में बीते एक वर्ष में जिले में संगठन द्वारा किए गए कार्यो का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया। राजन दूबे, शिवा सेठ, राहुल यादव, मनोज यादव, संजय मिश्र, अमित दूबे, चिंटू उपाध्याय, नीरज मिश्र, विनय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें