ज्ञानपुर। क्षेत्र के सारीपुर में शनिवार को समाजवादी महिला सभा के जिला इकाई की मासिक बैठक में संगठन की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों से मतदाता सूची पर नजर रखने की अपील की। कहा कि मतदाता सूची में युवाओं का नाम न छूटने पाए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वह 28 फरवरी तक फॉर्म नंबर छह भरकर निर्वाचन कार्यालय पर जमा कर लिस्ट में अपना नाम डलवा लें। इस मौके पर जिला महासचिव कुसुम मौर्य, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, इंदु विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा, धनराजी, चिंता देवी मौर्य, अनीता मौर्या, तारा मौर्य, विद्या देवी, इंद्रावती विश्वकर्मा, सुनीता बिंद, शीला बिंद, चंपा बिंद, दुर्गावती देवी, संतरा देवी, प्रमिला, निशा, धनुआ, नगीना, प्रमिला, ललिता, अनीता, कैलाश बिंद, राजकुमारी आदि शामिल रहीं।