भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी जिले में छुट्टा पशुओं से किसानों के फसलों को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए आंदोलन करेगी। पार्टी के जिला सचिव जगन्नाथ मौर्य ने सोमवार को विज्ञप्ति में बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।
उन्होंने बताया कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी फिक्र नहीं है। शासन और जनप्रतिनिधियों को नींद से जगाने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया है। बताया कि 5 फरवरी को मोढ़ से दुर्गागंज तक तथा 6 फरवरी को भदोही से कंधिया फाटक तक जूलूस निकाला जाएगा। 8 फरवरी को भदोही तहसील में धरना देकर सभा की जाएगी तथा 9 व 10 फरवरी को विभिन्न गांवों में गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरुक किया जाएगा। बताया कि आंदोलन में अखिला भारतीय किसान सभा का समर्थन है।