फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने किया जाम, क्रमिक अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूूली वैन हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने लखनों तिराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की मांग की। जाम की खबर मिलने पर पहुंची एसडीएम और सीओ ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान एक घंटे तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

12 जनवरी को लखनों गांव में स्कूल वैन में सिलिंडर से गैस लीक होने से मारुति वैन में आग लग गई थी। जिसमें 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिसमें अब तक दो बच्चों की मौत हो गई। शुक्रवार को आयुष यादव की मौत की खबर मिलने से ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे लखनों तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता समेत हादसे में बहादुरी दिखाने वाली सीता और सुमन को 10 लाख देने की मांग की। एसडीएम अमृता सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कोको दूबे ने कहा की कार्रवाई में हीलाहवाली करने पर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय ग्राम पंचायत सदस्य समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र दद्दा ने मृतक दोनों बच्चों के परिजनों का 20-20 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। चेतावनी दिया कि अविलंब कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यलय पर क्रमिक अनशन करेंग। इस मौके पर श्याम यादव, रविशचंद्र यादव, राहुल सिंह, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें