गोपीगंज। नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत तीन विद्यालय के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन के लिए गत दिनों लखनऊ में सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोंलॉजी (आईसीटी) अवार्ड से सम्मानित किया गया। गोपीगंज नगर स्थित पूर्व माध्यामिक विद्यायलय की प्रधानाध्यापिका ज्योति, चितईपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार पाल और नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, सचिव परिषद रूबी सिंह, अमरेंद्र सिंह, अब्दुल मुबीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।