फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पुतला दहन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। गोपीगंज नगर के बड़े चौराहे पर शनिवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने राफेल मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राफेल का झूूठा शोर मचाकर प्रधानमंत्री मोदी की छवि को कांग्रेस ने नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

गोपीगंज बड़े चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे कृष्ण कुमार खटाई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल घोटाले के फर्जी आरोप में सार्वजनिक रूप से चोर कहकर पूरे विश्व में देश की छवि को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट ने नकार दिया। साथ ही राफेल सौदे की तारीफ की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज राफेल देश की जरूरत है। सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि जहां हमारे दुश्मन पड़ोसी देशों ने अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बना रखा है, वहीं हमारे देश की कांग्रेस सरकारों ने देश की सुरक्षा को कबाड़ बना दिया था। मोदी के चार वर्षों के कार्यकाल में फौज का मनोबल और अत्याधुनिक हथियारों को फौज में शामिल करके भारत की शक्ति को दुश्मन देशों के लिए चुनौती के रूप में खड़ा किया है। पुतला दहन में मुख्य रूप से अश्वनी अग्रवाल, विजय साहू, अमित जायसवाल, राहुल बिंद, राजीव दुबे, सुरेश कौशल, मोहन मुरारी, मिंकू, बबलू जायसवाल, देवकी नारायण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें