फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा बीघे धान की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के देवाजीतपुर गांव में रविवार की शाम खलिहान में रखी एक किसान की तकरीबन सवा बीघे धान की फसल शार्ट सर्किट से जलकर नष्ट हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

देवाजीतपुर गांव निवासी हरिहरनाथ उपाध्याय की ढाई बीघे धान की फसल खलिहान में सटकने के लिए रखी गई थी। बताते हैं कि समीप स्थित ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद निकली चिंगारी से धान के बोझों में आग लग गई। इससे सवा बीघे रकबे की तकरीबन पांच सौ बोझ फसल जल गया। आसपास मौजूद लोगों ने प्रयास कर आधी फसल बचा ली, अन्यथा नुकसान और ज्यादा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें