फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय में लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। क्षेत्र के मोबाइल, ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय में सोमवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में 60 उपभोक्ताओं के बकाए के विवाद का भी निस्तारण किया गया। इस मौके पर विभाग ने लगभग 2 लाख का बकाया भी वसूला। आगामी 16 नवंबर को पुन: लोक अदालत लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दूरसंचार वाराणसी के लेखाधिकारी पीएनएस यादव ने बताया कि बकाया भुगतान के अभाव में भदोही शहरी और ग्रामीण के लगभग 2 हजार कनेक्शन काटे गए थे जिसका बकाया अब तक जमा हीं हो पा रहा है। वसूली और उपभोक्ताओं के समस्याया समाधान के लिए सोमवार को लोक अदालत आयोजित किया गया। लोक अदालत के दृष्टिगत गत दिनों 5 सौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी की गई थी। जिसमे से पांच वर्ष से अधिक पुराने बकाएदारों को 50 प्रतिशत की राहत प्रदान की जा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों की समस्या समाधान कर दो लाख वसूले गए। इस मौके पर मौजूद लेखाधिकारी निरंकार साहू ने बताया कि 16 नवंबर को पुन: लोक अदालत आयोजित है। जिसमे भदोही और नईबाजार के ग्राहकों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें