फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को कराया करांटे का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को नगर स्थित राजकिशोर पाठक मेमोरियल हाइ स्कूल में में मिशन साहसी के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने आत्मसुरक्षा के तहत कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध के नियंत्रण के लिए खुद महिलाओं को प्रशिक्षित होना होगा। मिशन साहसी के तहत शुक्रवार को नगर स्थित राजकिशोर पाठक मेमोरियल हाईस्कूल में ट्रेनर विनय यादव ने छात्राओं को कराटे का अभ्यास कराया। क्रमवार यह प्रशिक्षण जिले के प्रत्येक विद्यालय में करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आत्मसुरक्षा के बारे में बालिकाएं खुद आत्मनिर्भर हो सकें। एबीवीपी के जिला संयोजक धीरज शुक्ला ने बताया कि मिशन साहसी के तहत जिलेभर के विद्यालय की छात्राओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्य 22 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक जिले में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें