फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मानक पर 22 विद्यालय फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों पर जिले के 22 विद्यालय फेल हो गए हैं। किसी में चहारदीवारी नहीं है तो किसी में पर्याप्त संख्या में कक्ष, शौचालय और फर्नीचर का अभाव है। डीएम की गठित टीम की जांच में खामियां सामने आईं हैं। बोर्ड से सूची आने पर दोबारा सत्यापन के बाद केंद्र निर्धारण फाइनल हो पाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षिक सत्र में जनपद में 179 माध्यमिक और इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें 33 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 110 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय हैं। केंद्र बनने के लिए 80 से 90 स्कूलों की ओर से ऑनलाइन सूचनाएं बोर्ड को भेजी गईं हैं। इन सभी विद्यालयों में प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर हुए सर्वे की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। करीब 22 स्कूल बोर्ड की ओर से तय मानक को पूरा नहीं कर पाए हैं। यहां किसी में शौचालय नहीं मिला है तो किसी में भवन और फर्नीचर की स्थिति आधी अधूरी मिली है। सीसीटीवी कैमरे और पेयजल के मानकों पर भी अनेक विद्यालय फेल साबित हो गए हैं। इसमें तीन विद्यालय अनुदानित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि जो रिपोर्ट निरीक्षण के बाद आई थी, उसके मुताबिक संपूर्ण विवरण फीड किया गया है। अब बोर्ड स्तर से सूची आने के बाद डीएम के माध्यम से दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।

ज्ञानपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय से उच्चीकृत होकर हाईस्कूल बने 30 विद्यालय केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। करीब आठ साल से उक्त स्कूलों को केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। एक-एक स्कूल को बेहतर करने के लिए सरकार करीब 55 से 58 लाख खर्च कर चुकी है, लेकिन अब भी कई स्तर पर मानक पूर्ण न होने पर केंद्र बनने की लाइन से स्कूल हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें