भदोही। श्री साईं बाबा के समाधि शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोमवार की शाम श्री साईं सेेेेवा ट्रस्ट की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मेन रोड उमेश गुप्ता के आवास से चलकर शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए कुशियरां स्थित श्री साईं पारस धाम पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में झांकी को आकर्षक ढंग से फूल माला से सजा कर भक्तगण बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर मेन रोड होते हुए लिप्पन तिराहा, आनंद नगर गजिया, रेलवे फाटक, रजपूरा चौराहा होता हुए कुशियरां श्री साईं पारस धाम पहुंचा। जहां महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ट्रस्ट के संजय सेठ ने कहा कि 15 अक्टूबर 1918 को बाबा ने समाधि ली थी। उस दिन बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म की विजय हुई थी। समाधि लिए जाने वाले वर्ष से हर वर्ष शोभा यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। शोभायात्रा में रोहित गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिनेश सिंह, राहुल गुप्ता, अमित गुप्ता, राहुल गौड़, बसंत लाल, ओमकार नाथ, राजेश गुप्ता, रोहित धीवर, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मोहनलाल गुप्ता, उत्कर्ष सेठ, केके श्रीवास्तव, प्रह्लाद कुुुमार आदि थे।