पर्ल्स ग्रूप आफ कंपनीज में फंसे धन को वापस प्राप्त करने के लिए निवेशक फिर से लामबंद हो रहे हैं। शुक्रवार को निर्यात भवन में हुई निवेशकों की बैठक में रुपये मिलने तक पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016 में सर्वोच्च न्यायालय ने लोढ़ा कमेटी से जांच कराने के बाद कंपनी छह माह के अंदर निवेशकों के धन ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए थे।
बैठक में राजकुमार प्रजापति ने कहा कि यह विडंबना है कि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को ध्यान नही दिया और आज तक निवेशकों के करोड़ो रुपये फंसे हैं। बैठक में निवेशकों के धन निकालने के लिए आल इंडिया सेफ्टी आर्गनाईजेशन बनाया गया। जिसका जिलाध्यक्ष अवध नारायण यादव को बनाया गया। नए अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होंगे। नेता पुन: हमारे बीच वोट मांगने के लिए आएंगे। यदि चुनाव से पहले पहले निवेशकों के धन नहीं मिले तो इस मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में अनिल विश्वकर्मा को जिला सचिव, रामचंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, मोहन प्रजापति को उपाध्यक्ष, हरिशंचंद्र कनौजिया को संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में राजकुमार, संतोश प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।