फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर गैंग के लीडर समेत तीन पर गैगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस ने गैगेस्टर की कार्रवाई की। एसपी की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई गोपीगंज थाने की पुलिस ने किया। चोरी, नकबजनी समेत कई अपराधों में लिप्त रहने वाले गैंग के लीडर नीबूलाल बिंद, सदस्य नन्हकू बिंद और सदरे बहादुर निवासी मदनपुर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। गैंगलीडर नीबू लाल पर पुलिस ने पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया है। वह वर्तमान में ज्ञानपुर जिला कारागार में निरूद्ध है। एसओ सुनील वर्मा ने कहा कि शातिर चोरों पर जिले के अलावा कई जिलों में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में केस दर्ज है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि संगीन अपराध करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें