फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 19 जोड़े

विज्ञापन
परिणय सूत्र में बंधे 19 जोड़े
विज्ञापन
गोपीगंज(भदोही)। इलाके का भगवतपुर गांव बुधवार को 19 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह का साक्षी बना। बिंद समाज विकास संघ की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 19 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर सात जन्मों के साथी बन गए। बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोगों के अलावा एमएलसी रामलली मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह को लेकर सुबह से ही लोग जुटने लगे। दोपहर बाद विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह संपन्न कराया गया। अग्नि वेदी को साक्षी मानकर वर-वधू ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि कन्यादान का सौभाग्य बडे़ भाग्य से मिलता है, लेकिन सामूहिक कन्यादान का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है। कहा कि ऐसे आयोजन से जहा गरीब परिवार को घर बसासने में सहूलियत मिलती है, वहीं दहेज रहित विवाह की सीख मिलती है। कहा कि अन्य समाज के लोगों को भी पुनीत काम के लिए आगे आना चाहिए। विधायक, एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सुशील कुमार बिंद, शेषधर बिंद, विनोद बिंद, शंभूनाथ, सियाराम, अनीता देवी, हीरालाल, विभा बिंद, हीरालाल, हजारी लाल बिंद, राजितराम यादव, रामरूप बिंद आदि मौजूद रहे।पं. मानिक चंद्र और रामलाल ने मंत्रोच्चार से विवाह संपन्न कराया। भोजपुरी गायक राजेश परदेसी, उषा और कोमल ने गीतों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें