फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ आक्रोश जारी, कई स्थानों पर पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी/ सुरियावां। पुलवामा के आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद लोगों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी चौरी, सुरियावां और मोढ़ में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

सुरियावां नगर स्थित मदरसा इस्लामिया गुलशने मदीना स्कूल के बच्चों ने सैनिकों की शहादत पर पदयात्रा निकाली। नगर भ्रमण के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी बर्बादी की सीमा पार कर चुका है। उसे सबक सिखाना जरूरी है। इस दौरान बाईपास चौराहे पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर मो. इसराइल, छेदी अब्दुल, अब्दुल रउफ, गुलाम, रसूल अतहर, अली मोहर्रम, अली हाफिज, मेहताब, रिजवान, फारूक हाफिज, नईम आदि रहे। चौरी स्थित मोमिनपुर में जवानों की शहादत पर आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर हीरामणि, नसीम अहमद, सरफराज अंसारी, जय प्रकाश मौर्या, ओमकार सरोज, एबरार अली, पिंटू सरोज आदि रहे। इसी तरह मोढ़ क्षेत्र के चौरापुर बैदान बाजार और कस्तूूरीपुर चौराहे पर सैनिकों के शहादत पर पदयात्रा निकालकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस मौके पर विकास मिश्र, पिंटू पांडेय, प्रमोद यादव ,राजन गौतम, बंदे विश्वकर्मा, लवकुश प्रजापति, रमापति यादव, राजेश मोदनवाल, रमा तिवारी, राजू धीरज, डॉ. ओम यादव, राजेंद्र प्रसाद ,बटुक शंकर उपाध्याय, शीलवंता यादव, अमृतलाल यादव, अमीन हाशमी, संतलाल यादव, जियालाल गौतम, जयनाथ गौतम, मुलायम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें