फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32वीं रैंक पर पहुंचा जिला, 75 हजार पहुंची फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसान सम्मान निधि योजना की फीडिंग में प्रशासन ने मंगलवार तक काफी सुधार कर लिया। चार दिन पूर्व 74वीं रैंक पर रहा जिला अब 32वीं रैंक पर आ गया है। अवकाश के दिनों में भी काम में तेजी होने से फीडिंग 75 हजार तक पहुंच गई हालांकि 20 फरवरी तक एक लाख किसानों की फीडिंग कर पाना चुनौती भरा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर छह फरवरी को शासन का आदेश आने पर 10 फरवरी से फीडिंग का काम शुरू हुआ। शुरूआती दिनों में एनआईसी और कृषि कार्यालय पर ही फीडिंग होने से जिला सबसे अंतिम 74वीं पर रहा था, हालांकि प्रशासन की ओर से तीनों तहसीलों, विकास भवन में फीडिंग का कार्य शुरू कराया गया तो तेजी आई। पांच से सात दिन में ही रैंकिंग में काफी सुधार हुआ। मंगलवार तक किसानों की फीडिंग 75 हजार पहुंच गई। प्रशासन की ओर से 24 घंटे युद्ध स्तर पर काम होने से भले ही काम तेज हो रहा है लेकिन 20 फरवरी तक एक लाख किसानों की फीडिंग करा पाना मुश्किल ही दिख रहा है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि अवकाश के दिनों में भी 24 घंटे फीडिंग का कार्य चल रहा है। जिससे काम काफी हद तक बेहतर हुआ। 20 फरवरी तक काम पूर्ण करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा का अवकाश होने के बाद भी सभी स्थानों पर फीडिंग कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें