फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद डिबाए के अध्यक्ष, बलराम महासचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार यादव टध्यक्ष्ज्ञ एवं बलराम महासचिव चुने गए। परिणामों की घोषणा होते ही समर्थक झूमने लगे। उन्होंने माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
शुक्रवार को आठ चरणों तक चली मतगणना के एक-एक चरण की खबर लेने के लिए अधिवक्ता उत्सुक रहे। दोपहर तीन बजे जैसे ही निर्वाचन की घोषणा हुई, विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी छा गई। अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामचंद्र पांडेय को 402 मतों से हराया। प्रमोद कुमार यादव को 579 मत मिले जबकि रामचंद्र पांडेय 177 मतों पर संतोष करना पड़ा। महासचिव पद पर बलराम पांडेय को 316, जितेंद्र आनंद को 196, आलोक कुमार द्विवेदी को 98, रमाशंकर यादव को 92 और शिव कुमार शर्मा को 43 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार मिश्र को 444 और श्याम नारायण प्रजापति को 299 मत मिले। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर), उपाध्यक्ष (पांच वर्ष से ऊपर), संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सदानंद यादव, प्रभुनाथ पाठक, विनीत कुमार श्रीवास्तव, स्वामीनाथ मिश्र, मोहन लाल मिश्र ने निर्वाचन की घोषणा की। पदाधिकारियों की जीत पर समर्थकों ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। खुशी जताने वालों में कृष्ण कुमार मालवीय, मनोज पांडेय, विवेक पांडेय, अखिलेश दूबे, धनंजय मिश्रा, प्रियेश राय, अजय, आदर्श दूबे, सत्येंद्र तिवारी, दीपक कुमार पांडेय, संजय दूबे आदि शामलि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 की हार अब जीत में बदली
ज्ञानपुर। डिबाए चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत दर्ज करने वाले प्रमोद कुमार यादव और बलराम पांडेय को 2018 के चुनाव में हार नसीब हुई थी। दोनों ही प्रत्याशी उस दौरान रनरअप रहे। 2019 के चुनाव में अधिवक्ताओं की सहानभुति भी इन्हें जीत के रूप में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें