फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सड़क बनाने पर 50 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की कारपेट सिटी में नवनिर्मित चार सड़कों का शनिवार को बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेषमणि पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो सड़कें पास हो गईं। एक सड़कों को दोबारा ठीक करने का निर्देश दिया गया। जबकि चौथे सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप न होने पर ठेकेदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बीडा के कारपेट सिटी में गत वर्ष कारपेट एक्सपो मार्ट बनकर तैयार हुआ है। इसको देखते हुए वहां की चार सड़कों का हाल ही बीडा ने नवनिर्माण कराया है। इनकी लंबाई 258 मीटर, 269 मीटर, 123 मीटर और 118 मीटर है। चारों सड़कों के निर्माण की लागत 22 लाख आई है। इनका निर्माण प्रकाश कंस्ट्रक्शन, ठेकेदार नरेंद्र बहादुर सिंह और शफीक अहमद ने उक्त सड़कों का निर्माण कराया है। निरीक्षण के बाद सीईओ ने बताया कि एक सड़क में ठेकेदार को खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। जबकि 269 मीटर की सड़क मानकों पर खरा नहीं उतरने पर प्रकाश कंस्ट्रकशन पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सीईओ ने बताया कि एक और सड़क जो कारपेट मार्ट को जा रही है, उसे समय सीमा के भीतर तैयार करने और मानक को पूरा करने के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। उसे यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि उसके कार्य में सुधार न हुआ तो काली सूची में डाल दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अमरनाथ सरोज, विनोद कुमार और पीके सिनहा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें