फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए फरियादियों की अफसरों ने समस्याएं सुनी। लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तीनों तहसीलों में 174 प्रार्थना आए जिसमें 18 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

औराई तहसील में डीएम राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान आयोजित हुआ। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों का निस्तारण अब तक जिन अधिकारियों ने नहीं किया है उनका वेतन रोका जाएगा। विभाग समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का की संख्या कम हो जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में 85 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें 11 मौके पर निस्तारित हुए। इस दौरान डीएम ने गरीबों को कंबल वितरित किया। मौके पर एसपी राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम कविता मीणा, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, आरी बी मौर्य, अमित कुमार, डीआईओएस अशोक चौरसिया आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर में एडीएम राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न विभागों के 29 प्रार्थना पत्र आए जिसमें दो का निस्तारण हुआ।मौके पर एसडीएम अमृता सिंह, सीओ यादवेंद्र आदि रहे। भदोही तहसील में आए साठ मामलों में पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें