फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा लदी गाड़ी खड़ी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। नए वर्ष के पहले दिन नगर पालिका सफाई कर्मचारियों का गुस्सा पालिका अधिकारियों के खिलाफ ही भड़क उठा। पालिका कार्यालय के सामने कूड़े से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जगह के अभाव में कूड़ा निस्तारण नहीं होने से हर रोज उन्हें नागरिकों की फब्तियां सुनने के साथ ही अपमानित होना पड़ रहा है। इसके समाधान के बजाय पालिका प्रशासन गुब्बारा उड़ाकर स्वच्छता संदेश देने का दिखावा कर रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका प्रशासन की कोशिश महज दिखावा साबित हो रही है। नगर को स्वच्छ बनाने का दावा करने वाले पालिका प्रशासन की पोल नए साल के पहले दिन खुल गई। गोपीगंज में कूड़ा निस्तारण की जगह नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को पालिका कार्यालय के सामने कूड़े से लदा ट्रैक्टर खड़ाकर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छता का गुब्बारा उड़ा देने से नगर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। पालिका प्रशासन स्वच्छता के नाम पर महज दिखावा कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते कई दिनों से अधिशासी अधिकारी से कूड़ा निस्तारण की जगह नहीं होने की शिकायत की जा रही है, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे नए साल पर पूरे नगर में गंदगी फैली रही। इसके चलते आए दिन सफाई कर्मचारियों को नागरिकों की फब्तियां सुनने के साथ उनसे अपमानित होना पड़ रहा है। इस समस्या के लिए पालिका प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए सफाई कर्मचारियों कहा कि कागज में नगर को स्वच्छ दिखाकर अपने हाथ अपनी पीठ थपथपाई जा रही है। कूड़ा निस्तारण की जगह उपलब्ध कराने तक कूड़ा नहीं उठाने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन में मुख्तार, संजय, नूर अली, गणेश, टहलू, गुड्डू, मुंनर, गणेश, पीर मोहम्मद, जीत नारायण, शहादत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें