फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट और मोबाइल बनाने का दें प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें 15 से 21 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में युवाओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन स्थापना के चार साल पूर्ण करने जा रहा है। इसके चलते एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान युवाओं का पंजीकरण कराकर उनका स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले की भौगोलिक, समाजिक और आर्थिक स्थिति के अनुसार ऐसे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का चयन किया जाए। भदोही में कारपेट, मोबाइल रिपेरिंग से संबंधित सेक्टर आदि शामिल हों। उन्होंने कहा कि 45 दिन तक चलने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम में भी ऑनलाइन पंजीकरण का कैंप लगे। अभियान के दौरान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और स्कूल-कॉलेजों में वृहद स्तर पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस श्याम कुमार वर्मा, सूर्यबली सिंह, केके राम, अचल सिंह, दीपक मौर्या, संजय कुमार और योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें