फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खेती पर मिलेगा 20000 का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विशेष जोर दे रही है। इसके लिए सब्जियों की खेती पर किसानों को 20 हजार रुपया अनुदान दिए जाने की योजना है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 383 किसानों का पंजीयन उद्यान विभाग में हो गया है। 16 बिस्वा से दो हेक्टेयर तक सब्जी खेती करने वाले कृषक अपना पंजीयन करा सकते हैं। 55 हेक्टेयर शंकर सब्जी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सब्जियों की खेती पर अनुदान की योजना शुरू की गई है। 55 हेक्टेयर लक्ष्य के तय किया गया है इसमें 50 हेक्टेयर सामान्य व पांच हेक्टेयर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सब्जी खेती में प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का लागत आएगा जिसमें 20 हजार रुपए किसानों को अनुदान मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवार ने बताया है कि योजना लाभ प्रति हेक्टयर 50000 का 40 प्रतिशत यानी 20000 रुपए प्रति हेक्टेयर प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमे टमाटर, कद्दु, लौकी, करैला, तरोई, खीरा शामिल है। अभी तक 383 कृषकों ने अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें