फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्लास्टिक रिसाइक्लिंग कारखने में दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर स्थित प्लास्टिक रिसाइक्लिंग कारखाने में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली उपकरण पर हाथ साफ कर दिया। रात में कारखाने में कोई कर्मचारी नहीं रहता था। संचालक नीरज गोड़ प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम को कारखाने बंद करके घर चले गए। सुबह चोरी की सूचना पर कारखाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। सीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

कारखाना संचालक नीरज गोड़ ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कारखाने में बेंडिंग मशीन, वायर, एलसीबी, एमसीबी, हैंड ग्राइंडर मंगाया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि कारखाने का ताला टूटा है तो वे पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पीड़ित का दावा है कि कारखाने में रखा दो वेल्डिंग मशीन, छह बंडल बिजली के तार, जेनरेटर, दो ग्राइंडर मशीन, रसोई गैस सिलिंडर चोरी हुआ है। हालांकि, रसोई गैस सिलिंडर कारखाने के बाहर मिल गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें