फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ढाई करोड़ से लगेंगी 195 हाईमास्ट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। अब गांवों की गलियां भी हाई मास्ट लाइटों से गुलजार होंगी।
भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने अपनी निधि से इस साल 195 लाइटें लगवाएंगे। जिस पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होगा।
परियोजना निदेशक कार्यालय में इसके लिए प्रस्ताव आ चुका है। जिसको विभाग अमलीजामा पहनाने में जुट गया है।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों, सात नगर निकायों में वैसे तो विभिन्न योजनाओं से विकास कार्य कराए जाते हैं। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, स्वास्थ्य, पंचायत राज विभाग, बिजली निगम संग नगर निकायों की तरफ से राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त के माध्यम से सड़कें, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जनता के चुने विधायक एवं सांसद को भी जरूरत के हिसाब से काम कराने के लिए पांच-पांच करोड़ की निधि मिलती है। इससे वह छोटी सड़कें, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक कार्यालय में सांसद और विधायक निधि से विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रशासन को मिलने शुरू हो गए हैं। सांसद डॉ. विनोद बिंद ने 195 हाई मास्ट लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया है। इसे औराई, ज्ञानपुर और भदोही विधानसभा में सार्वजनिक स्थान, गांव एवं नगर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एक-एक हाई मास्ट लगाने पर करीब सात से आठ लाख रुपये खर्च होंगे। इसलिए 195 हाई मास्ट पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सांसद ने बताया कि 195 लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया गया है। नए साल से उसे चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा।
परियोजना निदेशक डीआरडीए आदित्य कुमार ने कहा कि सांसद का प्रस्ताव मिल चुका है। उसे लगाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें