फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों की प्रथम रैंडमाइजेशन बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान तय किया गया कि किस टेबल में कितने लोग किस तरह मतगणना कार्य में लगाए जाएंगे। 57 पार्टियों को मतगणना के कार्य में लगाया जाएगा। इसके लिए 42 टेबल लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मातहतों को निर्देश दिया कि मतगणना की तैयारियों को समय पर पूर्ण कर लें। किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि द्वितीय रैंडमाइजेशन में यह तय किया जाएगा कि किन कर्मचारियों को किस विधानसभा की मतगणना के लिए लगाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा, एसडीएम कविता मीना समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें