फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित बीमारियों से पशुओं को बचाना ही चिकित्सकों का कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घोसिया। शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीवीओ डॉ. आरबी मौर्य दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि दिवस की महत्ता तब सार्थक होगी, जब प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम तरह-तरह की संक्रमित बीमारियों से पशुओं को बचाने में अपनी जिज्ञासा दिखाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पशु चिकित्सकों, कर्मचारि यों के साथ पशु पालकों की आर्थिक समृद्घि को निरंतर बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीवीओ डा.जेपी सिंह ने दिवस की महत्ता पर विस्तार से चर्चा कर चिकित्सकों के अपने कार्य के प्रति कटिबद्घ बने रहने की नसीहत दी। वरिष्ठ पशु चिकित्सक एवं उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.जेडी सिंह, डा.एमपी सिंह ने टीकाकरण का महत्व और पशुओं को बीमारियों से बचाने की जानकारी दी। पशु चिकित्सा वि शेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी व उद्यान ने भी विभि न्न पहलुओं पर बोलते हुए पशुपालकों को लाभ के प्रति जागरुक किया गया। कृषि प्रसाद विशेषज्ञ डा.आरपी चौधरी, गृह विशेषज्ञ डा.रेखा सिंह, मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल, डा.वीसी सिंह, डा.डीपी सिंह, वीवी दीप्तिकार ने तकनीकी विचार रखे। डा.सुशील कुमार सिंह, डा.शशांक शेखर, डॉ. डीएन श्रीवास्तव, इंटास के एरिया मैनेजर आरपी सिंह, लालजी, देवेंद्र दुबे आदि ने भी अपने बहुमूल्य विचारों को प्रकट कर चिकित्सा दिवस की उपयोगिता और महत्ता को नगरीय और ग्रामीण स्तर पर चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें