ज्ञानपुर। लखनो में गत 12 जनवरी को हुए स्कूली वैन हादसे में झुलसे 19 बच्चों को मुआवजा दिलाने के लिए ससपा का क्रमिक अनशन बुधवार को भी चला। पार्टी अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।
सशक्त समाजवादी पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय पर पीड़ित बच्चों को मुआवजा देने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। ससपा के अध्यक्ष ने कहा कि झुलसे बच्चों को आधुनिक उपचार करवाने में अभिभावक असमर्थ हैं। बीएचयू में ही वातानुकूलित कमरे में बच्चों का उपचार किया जाए। कहा कि पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए चल रहे अनशन को राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। कहा कि मृत बच्चों के अभिभावकोें को 20 लाख, गंभीर और सामान्य रूप से झुलसे बच्चों को क्रमश: 10 और पांच लाख दिया जाए। नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी के लिए मान्य चिकित्सा कार्ड देने की मांग की। मौके पर हरिमोदन सिंह, सुजीत कुमार, शिवनरेश, विजय शंकर यादव आदि रहे।