फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन समागम में बांटे अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में रविवार को पुरातन छात्र समागम सृजन का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौतम गुप्ता ने समागम में आए पुरातन व वर्तमान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक सभा है। जिसमें हम अपने खट्टे मीठे अनुभवों को बांटते हैं। तथा उनसे सीखते हैं। इसका नए छात्र लाभ उठा सकते हैं। अपने वरिष्ठों से टिप्स लेने के साथ साथ नौकरी आदि के लिए सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि जो भी छात्र यहां से जाते हैं सब में कोई न कोई हुनर होता है। जो अच्छे ओहदों पर पहुंचते हैं वे अपने अनुजों की सहायता कर सकते हैं। वर्तमान छात्र पुराने छात्रों से प्रेरणा ले सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डा.बृजेश सिंह ने समागम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्राय: स्नातक के बाद छात्र उच्च शिक्षा और कैरियर निर्माण के दोराहे पर खड़े होते हैं। उनमे तमाम भ्रांतियां होती हैं। संशय के शिकार होते हैं। ऐसे छात्रों के लिए इस तरह का कार्यक्रम लाभप्रद सिद्ध होता है।
इस मौके पर उपस्थित पुरातन और नए छात्रों ने गुरूजनों से आशीर्वाद लिया। डा.माया यादव, डा.वर्षा रानी, डा.अवधेश, डा.भावना सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें