फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 32 लाख से संवर रहा औराई बस डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। काफी दिनों से औराई बस डिपो के जीर्णोद्धार की उठ रही मांग पर शासन के हरी झंडी देकर दो करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसके बाद कार्यदायी संस्था ले निर्माण कार्य शुरू कर दिया। प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ 16 लाख प्राप्त हो जाने से लंबे-चौड़े प्लेटफार्म और अत्याधुनिक डिपो से बसों के रवाना होने का रास्ता साफ हो गया है।
वाराणसी-इलाहाबाद के मध्य औराई चौराहे के बगल दो एकड़ में फैले रोडवेज डिपो का पुराना भवन काफी जीर्ण-शीर्ण होने औा दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने वाली बसों के अंदर न पहुंच पाने को लेकर यात्रियों में हमेशा से निराशा रहती थी। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी समेत परिवहन मंत्रालय और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से डिपो के जीर्णोद्धार के लिए कई बार शिकायत की गई थी। मामला राजमार्ग से जुड़ा होने और कई दूसरे प्रदेशों को जुड़ने के कारण शासन ने गत दिनों प्रदेश के कई रोडवेज स्टेशनों-डिपो की हालत सुधारने का निर्देश देते हुए धनावंटन भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था समाज कल्याण विभाग ने जर्जर हो चुके पुराने भवनों को गिराकर नया निर्माण शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक वर्ष में तैयार होकर यात्रियों को सेवा भी देने लगेगा। नवनिर्मित रोडवेज डिपो की चहारदिवारी के किनारे बसों को रुकने के लिए लंबा-चौड़ा प्लेटफार्म, परिसर में इंटरलॉकिंग, मुख्य भवन में कार्यालय के साथ ही टिकट घर, वेटिंग हाल, शौचालय के अलावा कैंटिन और स्टैंड के निर्माण का प्रावधान है। एक करोड़ 16 लाख की पहली किस्त मिलने पर चहारदीवारी के साथ ही मुख्य भवन के पिलर का कार्य शुरू हो गया है। लोगों की मानें तो डीपी वाराणसी और इलाहाबाद के मध्य का सबसे बड़ा डीपो है। जहां से प्रतिदिन डेढ़ सौ बसें इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, जौनपुर आजमगढ़ फैजाबाद, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र मध्यप्रदेश, मांडा, विंध्याचल सहित अन्य स्थानों के लिए आवागमन करती हैं। इसके चलते यात्रियों भारी जमघट चौराहे पर सुबह से देर रात तक लगा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें